WI W vs ENG W Highlights: इंग्लैंड को हराकर वेस्टइंडीज बनी टी20 वर्ल्ड कप की चौथी सेमीफाइनलिस्ट टीम

WI W vs ENG W Highlights: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 6 विकेट से पटखनी देकर विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस हार के साथ ही इंग्लैड की टीम का सफर ग्रुप चरण में ही खत्म हो गया।

WI W vs ENG W Highlights: वेस्टइंडीज ने महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप बी के आखिरी मैच में मंगलवार को यहां इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। इस हार के साथ ही इंग्लैड की टीम का सफर ग्रुप चरण में ही खत्म हो गया। ग्रुप से दक्षिण अफ्रीका बेहतर नेट रन रेट से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनीं।

sports photo story, photo story sports, khel photo story

वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड (साभार-ICC)

इंग्लैंड को छह विकेट पर 141 रन पर रोकने के बाद वेस्टइंडीज ने 18 ओवर में चार विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज के लिए किआना जोसेफ ने 38 गेंद में 52 और कप्तान हेली मैथ्यूज ने 38 गेंद में 50 रन का योगदान दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रखी। पिछले 14 मैचों में यह इंग्लैंड पर वेस्टइंडीज की पहली जीत है। इस जीत के साथ ही 2016 की चैम्पियन टीम ग्रुप तालिका में पहले स्थान के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गयी। दक्षिण अफ्रीका ने भी अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली जबकि ग्रुप तालिका में तीसरे स्थान पर रहने वाली इंग्लैंड की टीम का सफर खत्म हो गया।

End of Feed