IND vs WI: वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट के लिए की टीम की घोषणा, इन दो नए चेहरों को मिली जगह

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 8, 2023, 08:54 AM IST

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ 12 जुलाई से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इस 13 सदस्यीय टीम में दो खिलाड़ियों को पहली बार जबकि एक खिलाड़ी ने 2 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है। खराब दौर से गुजर रही वेस्टइंडीज के लिए यह दौरा काफी मायने रखता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज
  • वेस्टइंडीज ने की टीम की घोषणा
  • दो नए चेहरों को पहली बार जगह

वेस्टइंडीज क्रिकेट ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में दो अनकैप्ड चेहरों को जगह मिली है। इसके अलावा एक स्पिन गेंदबाज की वापसी हुई है जो दो साल में पहली बार खेलेंगे। वेस्टइंडीज टीम इंडिया के खिलाफ अपने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अभियान की शुरुआत करेगा। जिसके लिए यह टीम जारी की गई है। डोमिनिका में शुरुआती टेस्ट के लिए अपनी 13 सदस्यीय खिलाड़ियों की टीम में कुछ आश्चर्यजनक चेहरे शामिल किए हैं।

West Indies team announced

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (साभार-WI)

बाएं हाथ के बल्लेबाज कर्क मैकेंजी को पहली बार टीम में शामिव किया गया है, जिन्होंने हालिया दिनों में वेस्टइंडीज ए के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा एलीक अथांजे को भी पहली बार टीम में जगह मिली है। वेस्टइंडीज के चीफ सेलेक्टर डेसमंड हेनेस को भरोसा है कि यह युवा जोड़ी लंबे वक्त तक वेस्टइंडीज के लिए अच्छा करेगी। इन दोनों के अलावा सबसे चौंकाने वाला नाम स्पिन गेंदबाज रहकीम कॉर्नवॉल का है तो नवंबर 2021 के बाद पहली बार टेस्ट में वापसी करेंगे। इससे पहले वह अपनी टीम के लिए 9 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

End of Feed