BAN vs WI 2nd T20 Highlights: बांग्लादेश को दूसरे टी20 में पटखनी देकर वेस्टइंडीज ने जीती सीरीज

वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को सीरीज के चटगांव में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में करीबी अंतर से मात देकर तीन मैच की सीरीज 2-0 से जीत ली है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला औपचारिकता रह गया है।

चटगांव (बांग्लादेश): रोमारियो शेफर्ड और अकील हुसैन के तीन-तीन विकेट की बदौलत वेस्टइंडीज ने बुधवार को दूसरे टी20 मैच में बांग्लादेश को 14 रन से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली। वेस्टइंडीज ने नौ विकेट पर 149 रन बनाए थे जिसके बाद बांग्लादेश की टीम आठ विकेट पर 135 रन ही बना सकी।

West Indies Cricket team

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट @windiescricket X)

तेज गेंदबाज शेफर्ड ने सलामी बल्लेबाज तनजीद हसन को भी आउट किया जो 48 गेंद पर 61 रन की पारी खेलकर बांग्लादेश के लिए शीर्ष स्कोरर रहे। जेसन होल्डर ने भी 20 रन देकर दो विकेट चटकाकर वेस्टइंडीज को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले कप्तान शाई होप द्वारा पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद वेस्टइंडीज की टीम 11.2 ओवर में एक विकेट पर 106 रन बनाने के बाद लड़खड़ा गई।

End of Feed