IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का कप्तान हरमनप्रीत कौर ने किसके सिर पर फोड़ा ठीकरा?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वनडे विश्व कप 2025 के अहम मुकाबले में भारतीय टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने के बावजूद 3 विकेट के नजदीकी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। कंगारुओं के खिलाफ हार का जानिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने किसके सिर पर फोड़ा ठीकरा?

विशाखापट्टनम: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले गए वनडे विश्व कप 2025 के अहम मुकाबले में 3 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। मैच में भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी और शानदार शुरुआत के बाद 48.5 ओवर में 330 रन बनाकर ढेर हो गई। भारतीय टीम के लिए स्मृति मंधाना ने 66 गेंद में 80 रन की और प्रतिका रावल ने 75 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 24.3 ओवर में 153 रन की साझेदारी की। इसके बाद टीम इंडिया 330 रन तक पहुंचने में सफल हुई। भारतीय टीम ने अपने अंतिम 6 विकेट 36 रन पर गंवा दिए और 50 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाई नहीं तो स्कोर और बड़ा हो सकता था।

Harmanpreet Kaur

हरमनप्रीत कौर

मुश्किल हुई सेमीफाइनल की राह

इसके बाद जीत के लिए 331 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की कप्तान ऐलिसा हीली ने आतिशी शतक जड़कर भारतीय टीम की जीत के अरमानों पर पानी फेर दिया। हीली ने 107 गेंद में 142 रन का आतिशी कप्तानी पारी खेली और टीम की जीत के मुहाने पर पहुंचा दिया। जहां अनुभवी ऐलिसा पैरी ने चोटिल होने के बावजूद आखिरी ओवरों में लड़खड़ाती नैय्या को 49वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़कर पार लगा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 7 गेंद और 3 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया और अंक तालिका में एक बार फिर पहले स्थान पर 7 अंक के साथ कब्जा कर लिया। वहीं भारतीय टीम तीसरे स्थान पर 4 अंक के साथ डटी है। लेकिन लगातार दो हार के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है।

End of Feed