IND vs WI 1st Test: रवींद्र जडेजा ने बताया टीम इंडिया को खल रही है टेस्ट में किस खिलाड़ी की कमी

वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में टीम इंडिया की जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए रवींद्र जडेजा ने बताया है कि उन्हें नई टीम इंडिया में खलती है किस खिलाड़ी की कमी?

अहमदाबाद: वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला के शुरुआती टेस्ट मैच में अपने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन कर मैन ऑफ द मैच चुने गये हरफनमौला रवींद्र जडेजा ने लंबे समय तक टीम में रहे अपने साथी दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की बात करते हुए कहा कि हर खिलाड़ी को एक दिन इस खेल को अलविदा कहना होता है। भारतीय टीम लगातार 12 वर्षों तक जडेजा और अश्विन मौजूदगी में घरेलू सरजमीं पर 18 टेस्ट श्रृंखला में अजेय रही। यह सिलसिला पिछले साल न्यूजीलैंड से 0-3 की करारी शिकस्त के साथ खत्म हुआ।

Kuldeep Yadav Ravindra Jadeja

कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा

अश्विन की खलती है मैदान पर कमी

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम ने पूरा दबदबा कायम करते हुए शनिवार को पारी और 140 रन की शानदार जीत दर्ज की। जडेजा ने 104 रन की नाबाद पारी खेलने के बाद गेंद से भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 54 रन देकर चार विकेट चटकाये। इस दौरान उन्हें अपने लंबे समय के साथी अश्विन की भी याद आई जिनके साथ उन्होंने अतीत में ऐसे कई पल बिताए थे। जडेजा से पूछा गया कि क्या आपको अश्विन की कमी खलती है तो उन्होंने कहा,'बिलकुल, हमें उनकी कमी महसूस होती है। अश्विन ने भारतीय क्रिकेट के लिए इतने सालों तक बहुत योगदान दिया है। वो एक मैच विजेता रहे हैं।'

End of Feed