सूर्यकुमार यादव के हमलावर तेवरों से ये खिलाड़ी भी परेशान, दिया ऐसा बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 03:45 PM IST

India vs South Africa, Wayne Parnell on Suryakumar Yadav: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के आक्रामक रुख और धारदार शॉट्स से इन दिनों हर विरोधी गेंदबाज व टीम परेशान है। इस फेहरिस्त में दक्षिण अफ्रीकी टीम के अनुभवी खिलाड़ी वेन पर्नेल का नाम भी अब जुड़ गया है।

India vs South Africa T20I series, Suryakumar Yadav: इन दिनों दुनिया की तमाम टीमें टी20 क्रिकेट में जिस एक भारतीय बल्लेबाज से सबसे ज्यादा परेशान दिख रही हैं। वो हैं सूर्यकुमार यादव। इस बल्लेबाज ने अपने हमलावर तेवरों से सभी गेंदबाजों के होश उड़ा दिए हैं। दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी खिलाड़ी वेन पार्नेल भी सूर्यकुमार के कायल हो गए हैं लेकिन साथ ही उनकी बल्लेबाजी से भयभीत भी दिखे।

Suryakumar_Yadav

सूर्यकुमार यादव (AP)

वेन पार्नेल का मानना है कि इस भारतीय का सामना करने के लिए गेंदबाजों को भी मजबूत बनना होगा। सूर्या ने श्रृंखला के पहले मैच में 33 गेंदों पर 50 रन बनाए जिससे भारत ने दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से पराजित किया। पार्नेल ने दूसरे मैच की पूर्व संध्या पर कहा,‘‘ निजी तौर पर पिछले दो महीनों में मैंने जो देखा उससे मुझे लगता है कि संभवत: अभी वह टी20 में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है। वह मैदान के हर क्षेत्र में शॉट खेलता है जिससे गेंदबाजों के लिए बचाव करना मुश्किल हो जाता है।’’

End of Feed