'ताला लगा के टाइम्ड आउट ..'वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अकरम ने पाकिस्तान को बताया मजेदार तरीका

Wasim Akram on Pakistan world cup semifinal qualification: पाकिस्तान क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गई है। लेकिन अब भी उसके पास इंग्लैंड के खिलाफ कमाल करके टॉप-4 में जगह बनाने का मौका है।

Wasim Akram on Pakistan world cup semifinal qualification: गुरुवार को न्यूजीलैंड की श्रीलंका पर पांच विकेट से जीत के बाद पाकिस्तान की आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग कम हो गई हैं। प्रतियोगिता में बने रहने के लिए, उन्हें अब अपने आगामी मैच में इंग्लैंड को भारी अंतर से हराना होगा, ताकि अंक तालिका में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की जा सके। हालांकि ये लगभग असंभव जैसा है। ऐसे में टीम के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने एक अनोखा तरीका बताया है जिससे पाकिस्तान नॉकआउट में पहुंच सकती है।

pakistan cricket team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

वसीम अकरम ने मजाकिया अंदाज में सुझाव दिया कि बाबर आजम की टीम इंग्लैंड की टीम को ड्रेसिंग रूम में बंद करके सेमीफाइनल में जगह पक्की कर सकती है। उनके मुताबिक टीम को पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए फिर इंग्लैंड की टीम को बंद कर देना चाहिए। ताकि सारे बल्लेबाज टाइम्ड आउट हो जाएं।

End of Feed