VIDEO: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भक्ति मार्ग पर विराट, पत्नी अनुष्का और बच्चों संग पहुंचे प्रेमानंद महाराज के पास

Virat Kohli Anushka Sharma Premanand Maharaj: अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पूरे देश को भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली से काफी उम्मीदें रहने वाली है। इस टूर्नामेंट से पहले विराट कोहली ने अपने परिवार संग वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए हैं।

Virat Kohli Anushka Sharma Premanand Maharaj: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर से भक्ति मार्ग पर चलते नजर आ रहे हैं। खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें वृंदावन के प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है। वीडियो में विराट और अनुष्का के साथ उनकी बेटी वामिका और बेटा अकाय भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को प्रेमानंद महाराज के यू ट्यूब चैनल भक्ति मार्ग पर अपलोड किया गया है और इसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

virat kohli premanand ji maharaj

विराट कोहली प्रेमानंद जी महाराज (फोटो- X)

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाल ही में बेटी वामिका और नवजात अकाय के साथ वृंदावन गए थे। इस यात्रा के दौरान वे आश्रम गए और स्वामी प्रेमानंद के दर्शन किए। विराट और अनुष्का का वृंदावन के एक आश्रम में माथा टेकते हुए वीडियो सामने आया। इसी वीडियो में दोनों ने बाबा स्वामी प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम जाकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। वामिका और अकाय भी विराट और अनुष्का की गोद में बैठे हुए मौजूद थे। वीडियो में हम अनुष्का शर्मा को सबसे ज़्यादा बात करते हुए देख सकते हैं।

End of Feed