मान गए भाईः चेन्नई में उदास CSK फैंस के बीच कुछ ऐसे झूमा लखनऊ टीम का जबरा फैन, देखिए VIRAL VIDEO

Viral Video Of LSG Fan In CSK vs LSG Match: मंगलवार शाम को चेन्नई के मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में एक अनोखा नजारा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। यहां लखनऊ टीम का एक फैन चेन्नई सुपर किंग्स के तमाम फैंस के बीच डांस करता दिखा। उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई और लखनऊ आईपीएल मैच का वायरल वीडियो
  • चेन्नई के फैंस के बीच डांस करता दिखा लखनऊ का फैन
  • मुकाबले में लखनऊ की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी मात

IPL 2024, CSK vs LSG, Viral Video Of Lucknow Fan: आईपीएल 2024 में मंगलवार रात चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मैच खेला गया। इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने सीजन में दूसरी बार चेन्नई को मात दी और इस बार सीएसके को घर में शिकस्त मिली। मैच के दौरान तकरीबन पूरा स्टेडियम पीली जर्सी पहने चेन्नई सुपर किंग्स के स्थानीय फैंस से भरा हुआ था, लखनऊ की जर्सी में कुछ ही फैंस ने नजर आए। इसी बीच लखनऊ के एक फैन का वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं।

CSK vs LSG IPL Match, Lucknow Fan Viral Video

लखनऊ के फैन का वीडियो वायरल (X/JioCinema)

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच के दौरान जब लखनऊ की टीम 211 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) धमाकेदार शतक जड़कर लखनऊ की टीम को जीत की तरफ ले जा रहे थे, तभी कैमरा एक ऐसे दर्शक की ओर घूमा जिसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।

End of Feed