Virat Kohli: जीत के बाद विराट कोहली ने मोहम्मद शमी की मां के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, देखिए वायरल वीडियो

Virat Kohli Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली कुछ भी करते हैं तो फैंस का दिल जीतते हैं। उनका हर पल कैमरे में कैद होता है। चैंपियंस ट्रॉफी की खिताबी जीत के बाद जब विराट कोहली ने मोहम्मद शमी की मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया तो इसका वीडियो भी अपना सोशल मीडिया पर खूब वायरल है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025
  • भारत की जीत के बाद विराट का वीडियो वायरल
  • मोहम्मद शमी की मां के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड को हराकरआईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) का एक दिल छू लेने वाला पल कैमरे में कैद हो गया और उन्होंने दुनिया भर के लाखों प्रशंसकों का दिल जीत लिया। यह तब हुआ जब 36 वर्षीय कोहली ने भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद मोहम्मद शमी की मां के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

Champions Trophy, Virat Kohli Touches Feet Of Mohammad Shami Mother

विराट कोहली ने मोहम्मद शमी की मां का आशीर्वाद लिया (X)

इस यादगार मौके को और भी यादगार बनाते हुए कोहली ने शमी के परिवार के साथ फोटो खिंचवाने का भी मौका निकाला। इन पलों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, जिसमें प्रशंसकों ने कोहली के विनम्र स्वभाव और शमी के परिवार के प्रति उनके गर्मजोशी भरे व्यवहार की प्रशंसा की।

End of Feed