Video: श्रेयस अय्यर ने दिलाई ट्रेविस हेड की याद, पीछे दौड़कर पकड़ा हैरतंगेज कैच

Shreyas Iyer amazing catch: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में श्रेयस अय्यर ने एक शानदार कैच पकड़कर सभी का दिल जीत लिया है।

Shreyas Iyer amazing catch: टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भले ही बल्ले से संघर्ष कर रहे हों लेकिन मैदान पर वह अपनी फील्डिंग में सौ फीसदी दे रहे हैं। विशाखापत्तनम में भारत-इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अय्यर ने खतरनाक दिख रहे जैक क्रॉली को आउट करने के लिए एक शानदार बैकवर्ड रनिंग कैच लिया। जिसकी हर तरफ चर्चाएं हो रही है। अय्यर ने दर्शकों को ट्रेविस हेड के वर्ल्ड कप 2023 के कैच की भी याद दिला दी।

Shreyas Iyer catch

श्रेयस अय्यर (फोटो- AP)

मैच में इंग्लैंड की पारी के दौरान ओपनर जैक क्रॉली शानदार तरीके से बल्लेबाजी कर रहे थे। बर्थडे ब्वॉय ने लंच के बाद सिर्फ 50 गेंदों पर 61 रन बनाए थे और उसने तेज गति से एक बड़ा स्कोर बनाने की ओर बढ़ रहे थे तभी कप्तान रोहित शर्मा ने बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को लेकर आए। और इस कदम का तुरंत फायदा मिला क्योंकि जैक क्रॉली ने नए खिलाड़ी पर हमला करने के प्रयास में 74 रन पर अपना विकेट गंवा दिया।

End of Feed