VIDEO: 'तेरी भी शादी करवा देंगे' शिखर धवन ने युजवेंद्र चहल से किया बड़ा वादा, मजेदार वीडियो वायरल

Shikhar Dhawan Yuzvendra Chahal Viral Video: भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम रहे पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और फैंस से जुड़े रहते हैं। दोनों एक बार फिर इंस्टाग्राम पर एक मजेदार रील बनाकर चर्चा में हैं और खूब पसंद की जा रही है।

Shikhar Dhawan Yuzvendra Chahal Viral Video: भारतीय क्रिकेट के मैदान पर अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से जलवा बिखेरने वाले पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल अब सोशल मीडिया की पिच पर भी खूब सक्रिय रहते हैं। दोनों ही खिलाड़ी अपने फैंस से जुड़े रहने और मजेदार कंटेंट शेयर करने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में, इस जोड़ी ने इंस्टाग्राम पर एक और हास्य से भरपूर रील बनाकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं, जिसने फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शिखर धवन और युजवेंद्र चहल

शिखर धवन और युजवेंद्र चहल का मजेदार वीडियो (फोटो- Screngrab/instagram)

क्लासिक बॉलीवुड तड़के के साथ कॉमेडी का डबल डोज

धवन और चहल की यह नई रील क्लासिक बॉलीवुड हास्य का जबरदस्त मिश्रण है। वीडियो में शिखर धवन, युजवेंद्र चहल को उनकी 'तीसरी मां' से मिलवाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसका किरदार अभिनेत्री सोफी शाइन ने निभाया है। अपने चिरपरिचित चंचल और शरारती अंदाज के अनुरूप, धवन ने दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी के मशहूर डायलॉग, "तेरी भी शादी करा देंगे," को मजाकिया लहजे में बोला। इस डायलॉग के बाद युजवेंद्र चहल की प्रतिक्रिया देखने लायक थी, जहां वह बेहद शर्मीली और मासूमियत भरी प्रतिक्रिया देते हुए दिखाई दिए।

End of Feed