VIDEO: विराट कोहली को रोहित ने झुककर किया सलाम, फिर लगाया गले, वीडियो वायरल

Rohit Sharma Virat Kohli Viral Video: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम आज दिल्ली से रवाना हो गई। इसमें रोहित और कोहली का लंबे समय बाद मिलन हुआ तो कई वीडियो सामने आ गए जिन्होंने सभी का दिल जीत लिया। इसमें से एक जमकर वायरल हो रहा है।

Rohit Sharma Virat Kohli Viral Video: बुधवार को भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज, रोहित शर्मा और विराट कोहली, सीनियर राष्ट्रीय पुरुष टीम से फिर से जुड़े। शुभमन गिल की अगुवाई वाली वनडे टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई, इस दौरान दोनों सीनियर खिलाड़ियों के बीच गर्मजोशी साफ नजर आई। नई दिल्ली में होटल से एयरपोर्ट जा रही टीम बस में रोहित ने विराट कोहली का अभिवादन किया।

Rohit virat bcci x

रोहित शर्मा विराट कोहली (फोटो -BCCI/SCREENGRAB)

रोहित और कोहली का गर्मजोशी भरा मिलन

टीम बस के अंदर की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें बस में बैठे विराट कोहली को देखकर रोहित शर्मा उन्हें सलामी (सैल्यूट) देते हुए दिखाई दिए। इस पल ने दोनों दिग्गजों के बीच की गर्मजोशी और मुस्कान को कैद किया। इसके बाद रोहित बस में चढ़े और सामने की सीट पर बैठे कोहली को गले लगाया, जो दोनों की पुरानी दोस्ती को दर्शाता है।

End of Feed