Video: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले जमकर पसीना बहा रहे कप्तान रोहित, मुंबई की रणजी टीम के साथ किया अभ्यास

Rohit Sharma practice Video: लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा वापसी के लिए हर तरह के प्रयास करने के लिए तैयार हैं। रोहित शर्मा ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड से पहले मुंबई की टीम के साथ अभ्यास किया है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

Rohit Sharma practice Video: अगले महीने से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने फॉर्म में वापसी के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा 2024-25 रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण से पहले मुंबई के प्रशिक्षण सत्रों में शामिल हुए। मुंबई की टीम को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ अपने छठे चरण के मुकाबले की तैयारी कर रही है। टीम ने दो घंटे तक अभ्यास किया जिसमें रोहित शर्मा भी मौजूद रहे। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें रोहित बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं।

Rohit sharma ranji practice

रोहित शर्मा प्रेक्टिस करते हुए (फोटो- X)

रोहित 2015 के बाद से मुंबई रणजी टीम के साथ पहली बार जुड़े हैं। हालांकि आगामी रणजी ट्रॉफी मैचों में उनकी भागीदारी अनिश्चित है, लेकिन प्रशिक्षण के दौरान मुख्य कोच ओमकार साल्वी के साथ उनके सहयोग से कम से कम दो शेष मुकाबलों में से एक में खेलने की संभावना जताई जा रही है। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) द्वारा इस सप्ताह के अंत में टीम की घोषणा किए जाने की उम्मीद है।

End of Feed