'ये क्या है?..' रोहित शर्मा ने सबके सामने अपने भाई की लगाई क्लास, देखें Video

Rohit Sharma angry: मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम के एक स्टैंड को टीम इंडिया को दूसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा का नाम दिया गया। रोहित के माता-पिता ने बेटे के नाम के स्टैंड का अनावरण किया गया। हालांकि समारोह से बाहर निकलते हुए रोहित का एक वीडियो वायरल हो गया।

Rohit Sharma angry: भारतीय वनडे कप्तान रोहित शर्मा को शुक्रवार को मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) द्वारा सम्मानित किया गया। वानखेड़े स्टेडियम के डाइवचा लेवल 3 स्टैंड का नाम अब इस दिग्गज बल्लेबाज़ के नाम पर रखा गया है।इस विशेष समारोह में रोहित अपने पूरे परिवार के साथ उपस्थित थे। उनके माता-पिता गुरुनाथ और पूर्णिमा शर्मा, पत्नी ऋतिका सजदेह, भाई विशाल शर्मा और करीबी मित्रों ने इस ऐतिहासिक पल को साझा किया।कार्यक्रम का उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और रोहित के माता-पिता ने संयुक्त रूप से किया। स्टेज के अनावरण के साथ ही आतिशबाज़ी ने माहौल को और भी रोशन कर दिया।

Rohit sharma wankhede

रोहित शर्मा (फोटो- X)

रोहित ने अपने नाम के स्टैंड का अनावरण होने के बाद कहा, इस खेल के महान खिलाड़ियों और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ राजनीतिक नेताओं के साथ यहां मेरा नाम होना खास उपलब्धि है। इस पल में मैं अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर सकता। इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं, मैं अभी भी खेल रहा हूं और दो प्रारूपों से संन्यास ले चुका हूं, जब 21 तारीख को मैं अपने स्टैंड के सामने खेलूंगा और तो यह बहुत ही खास होगा और जब यहां पर देश का प्रतिनिधित्व करूंगा तो यह और भी खास होगा।

End of Feed