Video: काम नहीं आया जडेजा का 'जुगाड़' बीच मैच में बदलना पड़ा बल्ला

Ravindra Jadeja Bat Change: चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का इस सीजन में दमदार प्रदर्शन नहीं रहा है और टीम भी परेशानी में नजर आ रही है। हालांकि इसके बावजूद मैदान पर उनकी मस्ती नहीं रुकी और एक ऐसा ही पल आईपीएल 2025 में हैदराबाद के खिलाफ मैच में देखने को मिला।

Ravindra Jadeja Bat Change: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा शुक्रवार, 25 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच के दौरान बल्ले के आकार की अनिवार्य जांच में फेल हो गए। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था। जडेजा जब पावरप्ले के दौरान नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे, तो मैदानी अंपायर ने तुरंत उनके बल्ले की जांच की।

jadeja bat

रवींद्र जडेजा का बल्ला (फोटो- AP)

बल्ला नहीं पास हुआ गेज टेस्ट

जडेजा का बल्ला "हाउस-शेप्ड गेज" से नहीं गुजर पाया, जिससे वह थोड़ा शर्मिंदा नजर आए। मजेदार पल तब आया जब जडेजा ने बल्ले को जमीन पर पटककर उसका आकार छोटा करने की कोशिश की, ताकि वह गेज में फिट हो सके। हालांकि, यह तरीका काम नहीं आया और बल्ला फिर भी टेस्ट में फेल रहा।अंपायर ने उन्हें बल्ला बदलने का निर्देश दिया। जडेजा ने तुरंत ड्रेसिंग रूम की ओर इशारा किया और नया बल्ला मंगवाया, जो सफलतापूर्वक टेस्ट पास कर गया।

End of Feed