VIDEO: पैट कमिंस बने सुपरमैन, अपनी ही गेंद पर छलांग लगाकर पकड़ा हैरतंगेज कैच

Pat Cummins Catch Video: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में कंगारुओं के कप्तान पैट कमिंस ने गेंदबाजी के अलावा अपनी फील्डिंग का भी शानदार नजारा पेश किया है और एक ऐसा कैच लपका है जिसे सालों तक याद रखा जा सकता है।

Pat Cummins Catch Video: फ्रैंक वॉरेल ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने एक ऐसा कैच लपक़ा, जिसे क्रिकेट प्रेमी लंबे समय तक याद रखेंगे। यह कोई साधारण कैच नहीं था, बल्कि एक सुपरह्यूमन प्रयास था, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि कमिंस क्रिकेट के मैदान पर कुछ भी कर सकते हैं।

cummins catch x

पैट कमिंस (फोटो- X)

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज को मिली मात

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज कीसी कार्टी को अपनी ही गेंद पर आउट किया, लेकिन यह आउट सामान्य नहीं था। कार्टी ने गेंद को बैट-पैड से मारा, जिसके बाद गेंद हवा में उछलकर बल्लेबाज के पास साइड पिच की ओर जाने लगी। आमतौर पर, गेंदबाज अपनी गेंद पर इतनी दूर जाती गेंद को पकड़ने की कोशिश भी नहीं करते, क्योंकि रन-अप के बाद उनका संतुलन बनाए रखना मुश्किल होता है।

End of Feed