Video: जोस बटलर ने जड़ा 104 मीटर का गगनचुंबी छक्का, टूट गया सोलर पैनल

Jos Buttler breaks Solar Panel: इंग्लैंड के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने यूएसए के खिलाफ धमाकेदार 38 गेंद में 83 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत इंग्लैंड ने जीत के लिए मिले 116 रन के लक्ष्य को 9.4 ओवर में 10 विकेट रहते हासिल कर लिया।

Jos Buttler breaks Solar Panel: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 के अपने आखिरी मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएसए को बुरी तरह से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल का भी टिकट पक्का कर लिया है। मैच में इंग्लैंड के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने धमाकेदार 38 गेंद में 83 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत इंग्लैंड ने जीत के लिए मिले 116 रन के लक्ष्य को 9.4 ओवर में 10 विकेट रहते हासिल कर लिया। बटलर और फिल साल्ट के बीच पहले विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी हुई। बटलर ने अपनी आतिशी पारी के दौरान 6 चौके और 7 छक्के जड़े। इस दौरान उनके एक छक्के ने सभी को हैरान कर दिया।

jos buttler solar panel

जोस बटलर (फोटो- AP)

दरअसल जोस बटलर जब मैदान पर उतरे थे तो उनके सामने केवल एक ही लक्ष्य था कि टीम को जल्द से जल्द हासिल करना था। ऐसे में वे लगातार प्रहार कर रहे थे। बटलर ने यूएसए के सबसे शानदार गेंदबाज सौरभ नेत्रवल्कर को भी नहीं छोड़ा और उनके खिलाफ भी 104 मीटर का गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। बॉल तेजी से मैदान के बाहर जा रही लेकिन अचानक नीचे होकर स्टेडियम की छत पर टकरा गई। बॉल के प्रेशर के चलते छत पर मौजूद सोलर पैनल टूट गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

End of Feed