VIDEO: राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज ने जीता दिल, रोहित और उनकी पत्नी का हाथ जोड़कर किया नमन

Aakash Madhwal gesture for Rohit Sharma Ritika Sajdeh: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का हर युवा खिलाड़ी काफी सम्मान करता है और कई प्लेयर्स हाथ जोड़कर उनका नमन करते हैं। ऐसा ही एक नजारा राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच के बाद देखने को मिला है।

Aakash Madhwal gesture for Rohit Sharma Ritika Sajdeh: मुंबई इंडियंस (MI) ने गुरुवार को आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स (RR) को 100 रनों से हराकर प्लेऑफ़ की राह आसान कर ली। इस मैच के बाद एक मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जब RR के पेसर आकाश माधवाल ने MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह को हाथ जोड़कर नमस्कार किया।

rohit akash

रोहित शर्मा आकाश मधवाल (फोटो- BCCI/X)

माधवाल ने आईपीएल में अपना डेब्यू 2023 में रोहित की कप्तानी में ही किया था और शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, पिछले सीज़न में उन्हें कम मौके मिले और आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले MI ने उन्हें रिलीज़ कर दिया। बाद में, RR ने उन्हें 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा। इस सीज़न में गुरुवार को पहली बार RR के लिए खेलते हुए माधवाल विकेट लेने में नाकाम रहे।

End of Feed