'EK 601 से दुबई..' वसीम अकरम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर कसा तंज, बताया टी20 वर्ल्ड कप के बाद का प्लान

Wasim Akram lashes out at Pakistan cricket team:पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने टी20 विश्व कप 2024 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान टीम की योजनाओं का खुलासा करते हुए उन पर तंज कसा है। ये इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार हुआ है कि पाकिस्तान लीग स्टेज से ही बाहर हो गई हो।

Wasim Akram lashes out at Pakistan cricket team: के लॉडरहिल में सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में लगातार बारिश के कारण यूनाइटेड स्टेट्स और आयरलैंड के बीच ग्रुप मैच रद्द होने के बाद पाकिस्तान आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप 2024 से बाहर हो गया है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने टी20 विश्व कप 2024 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान टीम की योजनाओं का खुलासा करते हुए उन पर तंज कसा है। ये इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार हुआ है कि पाकिस्तान लीग स्टेज से ही बाहर हो गई हो।

wasim akram

वसीम अकरम (फोटो- X/AP)

अकरम ने यूएसए की टीम को मार्की टूर्नामेंट के अगले चरण में जगह बनाने के लिए बधाई दी क्योंकि उन्होंने टी20 विश्व कप 2026 के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने पाकिस्तान की टीम पर भी कटाक्ष किया और कहा कि पाकिस्तान को अपनी अगली योजना घर वापस जाने की फ्लाइट में सवार होकर बना लेनी चाहिए।

End of Feed