वाशिंगटन सुंदर हुए बाहर, जानें कैसी होगी तीसरे और निर्णायक मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले वाशिंगटन सुंदर इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और यह मुकाबला तय करेगा कि टीम इंडिया टी20 सीरीज में हार का बदला ले पाएगी या नहीं।

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। यह मुकाबला रोहित शर्मा के लिए भी काफी अहम है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह उनके करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। हालांकि, इसमें कितनी सच्चाई है ये तो वक्त ही बताएगा, क्योंकि बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इन खबरों को खारिज कर दिया। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और यह मुकाबला तय करेगा कि टीम इंडिया टी20 सीरीज में हार का बदला ले पाएगी या नहीं। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है और वह इसके लिए अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन उतारना चाहेगी। पहले वनडे के मैच विनर वाशिंगटन सुंदर इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं और सबसे बड़ा सवाल है कि उनकी जगह कौन लेगा? सुंदर ने पहले वनडे में नाबाद 52 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।

india vs england

भारत और इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन (साभार-X)

टीम इंडिया के पास है क्या विकल्प

दूसरे मुकाबले में विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन को मौका मिला था, जबकि केएल राहुल को बाहर बैठना पड़ा था। हालांकि, ईशान किशन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए और 8 गेंद में एक रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में ईशान किशन की जगह केएल राहुल को दोबारा मौका मिल सकता है।

End of Feed