विश्व एंटी डोपिंग एजेंसी की ताजा पॉलिसी में ICC को टियर-1 में रखा गया, भारत पर होगी सबसे कड़ी निगरानी

WADA Upgrades ICC to Tier-1, India In Top Bracket: वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (WADA) ने क्रिकेट के ओलंपिक में शामिल होने के कारण, अपनी प्राथमिकता नीति के तहत आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल) को टियर 1 में अपग्रेड किया गया है, जबकि भारत शीर्ष टियर में बना हुआ है, जिस पर सबसे ज्यादा निगरानी रखी जाती है।

वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (WADA) ने क्रिकेट के ओलंपिक में शामिल होने के कारण, अपनी प्राथमिकता नीति (prioritisation policy) के तहत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) को 'टियर 1' में अपग्रेड कर दिया है। वहीं, भारत उन हस्ताक्षरकर्ताओं के शीर्ष टियर में बना हुआ है, जिन पर एजेंसी के 'अनुपालन निगरानी कार्यक्रम' (Compliance Monitoring Program) के तहत सबसे कड़ी निगरानी रखी जाती है।

wada upgrades icc into tier 1 while india kept in top bracket in updated doping agency policy

वाडा ने आईसीसी और भारत को टियर-1 में रखा (WADA/ICC)

अब तक ICC 'टियर 2' में था, लेकिन अब इसे इंटरनेशनल फेडरेशन्स (IFs), नेशनल एंटी-डोपिंग ऑर्गेनाइजेशन्स (NADOs) और मेजर इवेंट ऑर्गेनाइजेशन्स (MEOs) के लिए WADA कोड के शीर्ष टियर में अपग्रेड कर दिया गया है। ये नए टियर अगले साल 1 जनवरी से लागू होंगे। WADA ने बताया कि, "इंटरनेशनल फेडरेशंस (IFs) टियर इस आधार पर तय होते हैं कि कोई खेल ओलंपिक या पैरालंपिक कार्यक्रमों में शामिल है या नहीं, और साथ ही 'टेक्निकल डॉक्यूमेंट फॉर स्पोर्ट स्पेसिफिक एनालिसिस' (TDSSA) से लिए गए उनके संयुक्त 'मिनिमम लेवल्स ऑफ एनालिसिस' (MLAs) क्या हैं।" 2028 के लॉस एंजिल्स खेलों में, 100 से अधिक वर्षों के बाद क्रिकेट की ओलंपिक खेलों में वापसी होगी।

End of Feed