On This Day 1984: इंग्लैंड के सामने विवियन रिचर्ड्स ने खेली थी वनडे इतिहास की सबसे बेहतरीन पारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2023, 11:00 AM IST

On This Day 1984: 31 मई 1984 का एक ऐसा दिन जब वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ने वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे ऐतिहासिक पारी खेली थी। उन्होंने 170 गेंद में नाबाद 189 रन की पारी खेली और अपने टीम को 104 रन से जीत दिला दी। फैंस आज भी उस पारी को भूल नहीं पाए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • वनडे की सबसे ऐतिहासिक पारी
  • विवियन रिचर्ड्स की न भूलने वाली पारी
  • इंग्लैंड के खिलाफ बनाए थे नाबाद 189 रन

31 मई 1984, एक ऐसा दिन जब दुनिया को वनडे क्रिकेट के सबसे बड़ी और अच्छी पारी नसीब हुई। एक ऐसा दिन जब दुनिया ने देखा कि वनडे क्रिकेट में कोई बल्लेबाज इस तरह की विस्फोटक बल्लेबाजी भी कर सकता है जो वर्षों तक फैंस न भूल सकें। जिसने भी इस पारी को देखा सबकी जुबां पर बस एक ही बात थी कि क्या ये संभव है।

Sir Vivian Richards

विवियन रिचर्ड्स (साभार-विवियन रिचर्ड्स ट्विटर)

इंग्लैंड दौरे पर थी वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज की टीम वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर थी। पहला वनडे मैच मेनचेस्टर में खेला गया था। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 9 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से अकेले विवियन रिचर्ड्स ने नाबाद 189 रन की पारी खेली।

End of Feed