विश्वनाथ-चंद्रिका अंडर-19 और अंडर-23 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की करेंगे अगुआई

मौजूदा एशियाई चैंपियन विश्वनाथ सुरेश (50 किग्रा) और विश्व मुक्केबाजी फ्यूचर्स कप की स्वर्ण पदक विजेता चंद्रिका भोरेश पुजारी (51 किग्रा) शुक्रवार से जकार्ता में शुरू हो रही अंडर-19 और अंडर-23 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की अगुआई करेंगे। वहीं, पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि ’खेलो इंडिया’ जैसी पहल, खेल से जुड़े बुनियादी ढांचे के विस्तार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक मौके मिलने से देश में खेल पारिस्थितिकी तंत्र बदल गया है और युवा खिलाड़ियों के लिए नए अवसर पैदा हुए हैं।

नई दिल्ली (भाषा)। मौजूदा एशियाई चैंपियन विश्वनाथ सुरेश (50 किग्रा) और विश्व मुक्केबाजी फ्यूचर्स कप की स्वर्ण पदक विजेता चंद्रिका भोरेश पुजारी (51 किग्रा) शुक्रवार से जकार्ता में शुरू हो रही अंडर-19 और अंडर-23 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की अगुआई करेंगे।

Asian Boxing Championships

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप। फाइल फोटो

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने दोनों आयु वर्गों के लिए एक मजबूत और संतुलित टीम चुनी है। यह चैंपियनशिप भारत के युवा मुक्केबाजों के लिए एशिया के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों के खिलाफ खुद को परखने का एक अहम मंच होगी। पुरुषों के अंडर-23 वर्ग में विश्वनाथ (50 किग्रा) के अलावा गंगा (55 किग्रा), सागर जाखड़ (60 किग्रा), वंशज (65 किग्रा), हितेश (70 किग्रा) और नीरज (75 किग्रा) को जगह मिली है।

End of Feed