बैट में है दम, वीरेंद्र सहवाग ने शेयर किया बल्ले का खास कलेक्शन

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 29, 2023, 01:04 PM IST

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। आज उन्होंने अपने बैट कलेक्शन की तस्वीर साझा की है। जिससे उन्होंने कभी-कभी बड़ी और यादगार पारी खेली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के कैप्शन में लिखा है बैट में है दम। सहवाग इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • वीरेंद्र सहवाग का बैट कलेक्शन
  • सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
  • सहवाग इकलौते भारतीय बल्लेबाज जिनके नाम दो तिहरे शतक

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की गिनती ऐसे खिलाड़ियों के रुप में होती है जो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। सहवाग हर छोटी-बड़ी चीज पर अपना रिएक्शन देते हैं, लेकिन आज उन्होंने एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की जो उनके दिल के बेहद करीब है। सहवाग ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने कुछ बैट की तस्वीरें शेयर की है। आपको बता दें कि यह बल्ला कोई आम बल्ला नहीं है, बल्कि इससे उन्होंने कई ऐतिहासिक और यादगार पारियां खेली है।

virender sehwag bat collection

वीरेंद्र सहवाग (साभार-Instagram)

बैट में है दम

सहवाग ने पांच बैट और एक विकेट की तस्वीर साझा की है और कैप्शन में लिखा है 'बैट में है दम 309, 319, 219, 119, 254 रन के प्यारे साथी। आपको बता दें कि वीरेंद्र सहवाग भारत के इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक नहीं दो तिहरा शतक जड़ा है। उन्होंने पहला तिहरा शतक पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में जड़ा था, जिसके बाद उन्हें मुल्तान का सुल्तान कहा जाने लगा। उसके बाद उन्होंने 2008 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 319 रन की पारी खेली थी, जो टेस्ट क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर है।

End of Feed