MI की हार के पीछे बुमराह या पांड्या का प्रदर्शन नहीं, सहवाग ने किसे बताया बुरे हश्र का कारण

Virender Sehwag on MI: सहवाग का कहना है कि मुंबई इंडियंस की मुख्य समस्या उनके प्लान को लागू करने में है। मुंबई की टीम अपनी योजनाओं को ठीक ढंग से अमल में नहीं ला पा रही है।

Virender Sehwag on MI: मुंबई इंडियंस इस सीजन लगातार मैच हार रही है। मुंबई ने इस सीजन अब तक खेले गए 8 मैच में से 6 मुकाबले हारे हैं, वहीं सिर्फ 2 मैचों में उसे जीत मिली है। इसके साथ ही मुंबई पॉइंट टेबल में नौंवे नंबर पर पहुंच चुकी है। अब मुंबई इंडियंस की लगातार हार को लेकर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने कारण बताया है। सहवाग ने कहा कि मुंबई की लगातार हार का कारण जसप्रीत बुमराह या कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन नहीं है।

Bumrah Hardik

बुमराह और हार्दिक (IPL/BCCI)

सहवाग ने मुंबई को लेकर बताई समस्या

सहवाग का कहना है कि मुंबई इंडियंस की मुख्य समस्या उनके प्लान को लागू करने में है। मुंबई की टीम अपनी योजनाओं को ठीक ढंग से अमल में नहीं ला पा रही है। सहवाग ने कहा, 'आपको जब विकेटों की जरूरत होती है, तब आप सफल नहीं हो पाते हैं तो आप रन कैसे रोकेंगे? आप तभी रन रोक सकते हैं, जब सही टाइम पर विरोधी बल्लेबाजों को आउट कर पाएंगे। पहले मुंबई की टीम जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की मदद से दूसरी टीम का विकेट शुरुआत में ही ले लेते थे, लेकिन बुमराह अब काफी महंगे साबित हो रहे हैं।'

End of Feed