भारतीय क्रिकेटरों की फिटनेस के पीछे है किंग कोहली का हाथ, इंग्लैंड के दिग्गज का बड़ा दावा

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 26, 2024, 06:30 PM IST

Kevin Pietersen on Virat Kohli: विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ फिटनेस को लेकर भी दुनियाभर में फेमस हैं। कोहली की फुर्ती की विदेशी खिलाड़ी भी जमकर तारीफ करते हैं।

Kevin Pietersen on Virat Kohli: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने विराट कोहली की फिटनेस की जमकर तारीफ की है। पीटरसन के मुताबिक फिटनेस को बेहद तवज्जो देने वाले विराट कोहली ने अपने साथी क्रिकेटरों को उत्कृष्ट एथलीट बना दिया और साथ ही भारतीय क्रिकेट में अविश्वसनीय बदलाव का श्रेय भी इस पूर्व कप्तान को दिया।

Virat Kohli IPL 2024

विराट कोहली (फोटो- X)

पीटरसन ने इससे पहले कहा था कि कोहली को उनके व प्रदर्शन की परवाह किए बिना खेल की भलाई के लिए अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुना जाना चाहिए।आईपीएल में सोमवार को आरसीबी को पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले कोहली ने इसके बाद कहा था कि वह अब भी छोटे प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन करने की काबिलियत रखते हैं और उन्हें केवल इस खेल को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

End of Feed