विराट सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी पर आरसीबी नहीं है सबसे महंगी टीम

एक रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल से विराट की कमाई को लेकर खुलासा किया गया है। इसके अलावा सभी 10 टीमों की वैल्यू भी बताई गई है। नंबर दो पर हिटमैन रोहित शर्मा हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर कौन सी टीम टॉप पर है।

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार 18 साल पुराने आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ अपने जुड़ाव से 230 करोड़ रुपये कमाए हैं। ’फनेटिक स्पोर्ट्स और हुरुन’ की रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग की सभी 10 फ्रेंचाइजी का कुल मूल्यांकन 1.63 लाख करोड़ रुपये है। रिपोर्ट में बताया गया है कि शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) 19,200 करोड़ रुपये से अधिक के मूल्यांकन के साथ सबसे आगे है। इसके बाद अंबानी परिवार के मालिकाना हक वाली मुंबई इंडियंस 18,400 करोड़ रुपये और चेन्नई सुपरकिंग्स 18,400 करोड़ रुपये के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

Virat Kohli Earning

आईपीएल से विराच की कमाई (साभार-X)

दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल टीम का औसत मूल्यांकन मौजूदा 1.8 अरब डॉलर से बढ़कर 2032 तक 15 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब फ्रेंचाइजी के बीच सौदे करने में दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वालों की सूची में कोहली के बाद रोहित शर्मा 227.2 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दूसरे और महेंद्र सिंह धोनी 200 करोड़ रुपये की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

End of Feed