नवजोत सिंह सिद्धू ने चुनी आईपीएल की अजीबोगरीब टीम, न अय्यर और न रजत पाटीदार

नवजोत सिंह सिंद्धू ने आईपीएल 2025 की बेस्ट टीम चुनी है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि उनकी इस टीम में श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार नहीं हैं। पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने 17 साल बाद आईपीएल ट्रॉफी उठाई जबकि अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स दूसरी बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही थी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने 17 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए पंजाब किंग्स (PBKS) को हरा कर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीत ली। बतौर कप्तान रजत पाटीदार ने अपने पहले ही सीजन में आरसीबी को आईपीएल चैंपियन बना दिया और खुद इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गए। उनसे पहले 3 कप्तान ने इस टीम को फाइनल तक पहुंचाया लेकिन कोई भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं उठा पाए। दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर ने भी पंजाब किंग्स की पहली बार कमान संभाली थी। उनकी कप्तानी में बैक टू बैक टीम आईपीएल फाइनल तक पहुंची जो उनके लीडरशिप क्वालिटी को दर्शाती है।

NAVJOT SINGH SIDHU IPL 2025 TEAM

नवजोत सिंह सिद्धू (साभार-GROK)

रजत पाटीदार और श्रेयस अय्यर इस आईपीएल सीजन के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे, लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू इससे इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उन्होंने आईपीएल 2025 की जो बेस्ट टीम चुनी है उसका कप्तान रोहित शर्मा को बनाया है। रोहित ने कप्तानी से हटाए जाने से पहले मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल खिताब जिताया था। वह आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले फ्रैंचाइजी द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों में से एक थे।

End of Feed