IPL 2024: विराट कोहली ने आईपीएल करियर में दूसरी बार किया ये बड़ा कारनामा, साथ ही तोड़े कई रिकॉर्ड

विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 29 गेंद में 47 रन की आतिशी पारी के दौरान आईपीएल करियर में कई बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धियां हासिल कर लीं।

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली ने खेली सीएसके के खिलाफ 29 गेंद में 47 रन की पारी
  • आईपीएल करियर में दूसरी बार पार किया 700 रन का आंकड़ा
  • बने आईपीएल में 700+ चौके जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी

Virat Kohli 700 runs in IPL 2024: विराट कोहली का बल्ला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में खूब चला लेकिन वो अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। विराट कोहली 29 गेंद में 47 रन की आतिशी पारी खेलकर पवेलियन लौटे। विराट कोहली का अंत दो कीवी खिलाड़ियों ने मिलकर कर दिया। मिचेल सेंटनर की गेंद पर विराट का बाउंड्री पर शानदार कैच डेरिल मिचेल ने लपक लिया और विराट की शानदार पारी का अंत हो गया। विराट कोहली ने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 4 छक्के जड़े हैं।

Virat Kohli

विराट कोहली(साभार IPL/BCCI)

आईपीएल में दूसरी बार किए 700 रन पार

विराट मौजूदा आईपीएल सीजन में छठा अर्धशतक पूरा करने से 3 रन से चूक गए। लेकिन इस पारी के दौरान विराट ने सीजन में 700 रन के आंकड़े को पार कर लिया। विराट कोहली के नाम मौजूदा सीजन में 14 मैच की 14 पारियों में 64.36 के औसत और 155.60 के स्ट्राइक रेट से 708 रन हो गए हैं। इस दौरान विराट ने एक शतक और पांच अर्धशतक जड़े। उनका सीजन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 113 रन रहा।

End of Feed