टी20ई में रिटायरमेंट वापस लेने के लिए विराट कोहली तैयार, बस इस मैच का इंतजार

Virat Kohli t20 retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने फैंस को खुशखबरी दे दी है। दरअसल विराट कोहली टी20 में रिटायरमेंट से वापस आने को तैयार हैं।

Virat Kohli t20 retirement: भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर 2024 T20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। यह भारत का इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में दूसरा खिताब था। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में जीत हासिल की। विराट कोहली के लिए यह पहला T20 विश्व कप खिताब था, जिसके बाद उन्होंने इस प्रारूप से संन्यास लेने का फैसला किया। कोहली के रिटायरमेंट से फैंस खुश नहीं थे और चाहते थे कि वे इस फॉर्मेंट में और खेलें। ऐसे में कोहली ने फैंस को खुशखबरी देते हुए बता दिया है कि वे किस मैच के लिए

Virat Kohli ap

विराट कोहली (फोटो- AP)

विराट कोहली ने ओलंपिक गोल्ड के लिए की वापसी की बात

क्रिकेट 128 साल बाद 2028 के ओलंपिक में वापसी करेगा, जहां पुरुष और महिला टीमें T20 प्रारूप में गोल्ड मेडल के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। हालांकि, विराट कोहली ने T20I से संन्यास ले लिया है, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि वह ओलंपिक फाइनल के लिए वापसी कर सकते हैं। एनडीटीवी से बातचीत में विराट ने कहा, "अगर भारत 2028 ओलंपिक के फाइनल में पहुंचता है, तो मैं सिर्फ एक मैच के लिए संन्यास से वापसी के बारे में सोच सकता हूं। ओलंपिक पदक जीतना शानदार होगा।"

End of Feed