T20 World Cup: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार साथ दिखेंगे ये 3 भारतीय दिग्गज

T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आखिरी बार मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया के सामने साउथ अफ्रीका की टीम है जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला
  • भारत और साउथ अफ्रीका की टीम आमने-सामने
  • आखिरी बार साथ दिखेंगे ये 3 दिग्गज

T20 World Cup: टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जब उतरेगी तो उसके पास 11 साल के लंबे इंतजार को खत्म करने का मौका होगा। टीम इंडिया और खासतौर से 3 दिग्गजों के लिए यह खुद को साबित करने का शायद आखिरी मौका होगा। इस टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की टीम अजेय रही है। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका की टीम भी अजेय रही है और लगभग 3 दशक में पहली बार फाइनल में पहुंची है। एडेन मार्करम की कप्तानी में साउथ अफ्रीका की टीम वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं हारी है।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi

विराट कोहली और रोहित शर्मा (साभार-T20 World Cup)

भारतीय कोच राहुल द्रविड़-

एक कोच के तौर पर राहुल द्रविड़ का टीम इंडिया के साथ आखिरी मौका है। इस मुकाबले के साथ ही राहुल द्रविड़ का कोचिंग करियर खत्म हो जाएगा। द्रविड़ की कोचिंग काल में टीम इंडिया ने 3 बड़ी उपलब्धि हासलि की। टीम एक साल के भीतर 3 आईसीसी का फाइनल खेल चुकी है। द्रविड़ ने जब कोचिंग संभाली थी तो टीम इंडिया की स्थिति ठीक नहीं थी और उसे 2021 टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआत में ही बाहर जाना पड़ा था।

टीम इंडिया कप्तान रोहित शर्मा-

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस वर्ल्ड कप में गजब के फॉर्म में हैं। वह 7 मैच में 248 रन बना चुके हैं। रोहित के लिए यह ट्रॉफी जीतकर अपने टी20 वर्ल्ड कप के करियर को खत्म करने का सुनहरा मौका है। रोहित फिलहाल 37 साल के हैं और अब जो टी20 वर्ल्ड कप होगा वह 2026 में श्रीलंका और भारत की मेजबानी में खेला जाएगा। ऐसे में इस बात की संभावना बेहद कम है कि रोहित 2026 वर्ल्ड कप में खेलते दिखें।

विराट कोहली-

विराट कोहली का फॉर्म टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खराब रहा है। 7 मैच में 10 की औसत से विराट केवल 75 रन ही बना पाए हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 37 रन रहा है जो बांग्लादेश के खिलाफ आई थी। विराट फिलहाल 35 साल के हैं और गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद ऐसी चर्चा है कि वह अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग-अलग टीम के पक्ष में हैं। ऐसे में टी20 टीम में वह नए खिलाड़ियों को मौका देंगे। ऐसे में नहीं लगता है कि क्रिकेट के इस फॉर्मेट में विराट आगे खेलना जारी रखेंगे।

End of Feed