अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर होंगे विराट कोहली, जानिए वजह, रोहित का खेलना भी मुश्किलः सूत्र

Virat Kohli Out Of Afghanistan ODI Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से शुरू होने वाले एक टेस्ट मैच के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज भी होनी है। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों की तरफ ये पहला कदम माना जा रहा था, लेकिन अब खबर है विराट कोहली इस सीरीज से बाहर रहेंगे और रोहित शर्मा का खेलना भी मुश्किल है। यहां जानिए वजह।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज 2026
  • विराट कोहली वनडे सीरीज से होंगे बाहर !
  • रोहित शर्मा का खेलना भी मुश्किल !

Virat Kohli Out Of IND vs AFG ODI Series: टीम इंडिया के शीर्ष बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। तीन मैचों की यह सीरीज 13 जून से धर्मशाला में शुरू होनी है। हाल ही में विराट कोहली ने आरसीबी की दूसरी आईपीएल खिताबी जीत का स्वाद चखा और उसके बाद वो वृंदावन में पत्नी अनुष्का के साथ प्रेमानंद जी महाराज के यहां दिखाई दिए थे। वनडे सीरीज में उनको देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित थे लेकिन अब वो इस सीरीज से बाहर रहेंगे, इस खबर से जाहिर तौर पर फैंस का दिल टूटा होगा।

Virat Kohli Out Of AFG ODI Series Due To Hamstring Injury

विराट कोहली वनडे सीरीज से हुए बाहर!

सूत्रों के मुताबिक हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण विराट कोहली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। 37 साल की उम्र में भी अपनी बेजोड़ फिटनेस के लिए मशहूर विराट कोहली हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में शानदार फॉर्म में थे, जहां उन्होंने आरसीबी को लगातार दूसरी बार खिताब दिलाया। उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ फाइनल में विजयी रन बनाए थे।

End of Feed