विराट कोहली ने खुलकर 15 सालों को शब्दों में बयां किया, बताया अपना सबसे आकर्षक पल

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 28, 2023, 09:54 PM IST

Virat Kohli on his 15 years in International Cricket: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल पूरे होने पर खास बात कही है। अपने शानदार करियर के दौरान कई बाधाओं को पार किया लेकिन भारत के पूर्व कप्तान ने सोमवार को कहा कि आगामी आईसीसी विश्व कप 2023 उनके सामने नई चुनौती लेकर आएगा जिसका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेढ़ दशक के बाद वह अब भी लुत्फ उठाते हैं।

विराट कोहली ने अपने शानदार करियर के दौरान कई बाधाओं को पार किया लेकिन भारत के पूर्व कप्तान ने सोमवार को कहा कि आगामी आईसीसी विश्व कप 2023 उनके सामने नई चुनौती लेकर आएगा जिसका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेढ़ दशक के बाद वह अब भी लुत्फ उठाते हैं। विश्व कप का आयोजन भारत में अक्टूबर-नवंबर में किया जाएगा और कोहली ने कहा कि वह स्वदेश में विश्व कप में खेलने की चुनौती के लिए कमर कस रहे हैं।

Virat Kohli on his 15 years cricket journey

विराट कोहली (AP)

कोहली ने यहां एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘आपके सामने कोई भी चुनौती हो, आपको उसे लेकर उत्सुक रहना चाहिए। जब कठिनाई सामने आती है तो आप उत्साहित हो जाते हैं। आप इससे कतराते नहीं हैं। 15 वर्षों के बाद भी मुझे मुकाबले पसंद हैं और विश्व कप 2023 उनमें से एक (चुनौती) है। यह मुझे उत्साहित करता है, मुझे कुछ नया चाहिए जो मुझे अगले स्तर पर ले जाए।’’

End of Feed