T20 World Cup 2024 की भारतीय टीम से बाहर होंगे विराट कोहली- रिपोर्ट

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 12, 2024, 12:02 PM IST

Virat Kohli, T20 World Cup 2024: आईपीएल के बाद दुनिया की तमाम दिग्गज टीमें टी20 विश्व कप 2024 के लिए कमर कस लेंगी। भारतीय क्रिकेट टीम भी इस खिताब की प्रबल दावेदारों में से है और आईसीसी टी20 रैंकिंग में दुनिया की नंबर.1 टीम भी है। लेकिन टीम को एक करारा झटका लग सकता है, एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक टी20 विश्व कप 2024 के लिए विराट कोहली को भारतीय टीम से बाहर किया जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 विश्व कप 2024
  • क्या विराट कोहली खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप?
  • भारतीय टी20 टीम से बाहर किए जा सकते हैं विराट- रिपोर्ट

Virat Kohli, T20 World Cup 2024 India Squad: वेस्टइंडीज और अमेरिका में जून 2024 में टी20 विश्व कप का आयोजन होने वाला है। यानी आईपीएल 2024 खत्म होने के बाद सभी दिग्गज देशों के खिलाड़ी इस टूर्नामेंट की तरफ अपने कदम बढ़ाएंगे। टीम इंडिया भी इस टूर्नामेंट को लेकर सचेत है और वो चाहेंगे कि कोई भी प्रमुख खिलाड़ी आईपीएल के दौरान चोटिल ना हो। अभी टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया घोषित तो नहीं हुई है लेकिन भारत के दिग्गज खिलाड़ी (Virat Kohli) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है।

Virat Kohli To Be Dropped From T20 World Cup 2024 India Squad

विराट कोहली

'टेलीग्राफ' में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय चयनकर्ता टी20 विश्व कप 2024 के लिए विराट कोहली को टीम इंडिया में शामिल करने के इच्छुक नहीं हैं। इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है कि टी20 क्रिकेट फॉर्मेट में विराट कोहली टीम की जरूरत खरे नहीं उतरे हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली ने टी20 विश्व कप 2022 के बाद से एक भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। हालांकि उनको अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दौरान रोहित शर्मा के साथ टीम में शामिल किया गया था। बाद में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने रोहित शर्मा के टी20 विश्व कप में भारत के कप्तान होने की बात तो कही लेकिन विराट के टी20 भविष्य पर उन्होंने कुछ नहीं कहा।

End of Feed