RCB vs CSK, Virat Last Match With Dhoni: धोनी के साथ आखिरी मैच खेलने के लिए 'किंग' कोहली तैयार,'थाला' के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

Virat Kohli on MS Dhoni: आईपीएल 2024 में सीएसके बनाम आरसीबी का मैच काफी इमोशनल साबित हो सकता है क्योंकि शायद क्रिकेट जगत के दो सितारे विराट कोहली (Virat Kohli) और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आखिरी बार एक ही मैदान पर दिखने सकते हैं। ऐसे में विराट कोहली ने मैच से पहले धोनी की जमकर तारीफ की है।

Virat Kohli on MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच महामुकाबला खेला जाने वाला है। प्लेऑफ की दिशा तय करने वाला ये मैच फैंस के लिए काफी इमोशनल साबित हो सकता है क्योंकि शायद क्रिकेट जगत के दो सितारे विराट कोहली (Virat Kohli) और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आखिरी बार एक ही मैदान पर दिखने वाले हैं। ये कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। इस मैच से पहले विराट ने धोनी के लिए दिल छू लेने वाली बात कही है।

Virat Kohli MS Dhoni (2)

विराट कोहली महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- BCCI/IPL/X)

चेज मास्टर विराट कोहली ने मैच से पहले कहा है कि वे 'वह एमएस धोनी के साथ खेलने के लिए उत्सुक हैं, पिछले 16 वर्षों में कई बार ड्रेसिंग रूम साझा करने के बाद यह आखिरी बार भी हो सकता है जब उन्हें धोनी के साथ खेलने का मौका मिले।' इससे साफ है कि विराट कोहली को भी लग रहा है कि धोनी इस सीजन के बाद नहीं खेलेंगे। धोनी के पैर में चोट है और रिपोर्ट्स की माने तो वे इंजेक्शन लगाकर खेल रहे हैं।

End of Feed