RCB vs CSK: विराट कोहली ने जड़ा ऐसा गगनचुंबी छक्का, देखते रह गए एमएस धोनी [VIDEO]

विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में तुषार देशपांडे की गेंद पर मिडविकेट में ऐसा गगनचुंबी छक्का जड़ा कि एमएस धोनी भी देखते रह गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली ने जड़ा तुषार देशपांडे की गेंद पर शानदार छक्का
  • गेंद सीधे स्टेडियम की छत पर जा लगी
  • 98 मीटर लंबे छक्के को देखकर हैरान रह गए धोनी

Virat Kohli 98 Mtr Six Against Tushar Deshpande: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच शनिवार को खेले जा रहे मुकाबले में आरसीबी की टीम पारी की शुरुआत करने उतरी। आरसीबी के लिए पारी का आगाज करने विराट कोहली और फॉफ डुप्लेसी की जोड़ी उतरी। तुषार देशपांडे ने चेन्नई के लिए पहले ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की और केवल 2 रन दिए। इसके बाद पारी के दूसरे ओवर में शार्दुल ठाकुर के खिलाफ विराट और फॉफ डुप्लेसी ने 16 रन जोड़कर लय हासिल कर ली।

Virat Kohli

विराट कोहली(साभार IPL/BCCI)

विराट ने जड़ा नो लुक सिक्स

ऐसे में पारी के तीसरे ओवर में विराट कोहली का सामना तुषार देशपांडे से हुआ। तुषार ने विराट के सामने शॉर्ट गेंद डाली। लेकिन विराट ने गेंद को डीप बैकवर्ड स्कवैर लेग की दिशा में गेंद को शानदार ढंग से पुल करके छक्के के लिए भेज दिया। गेंद स्टेडियम की छत पर जाकर लगी और 98 मीटर की दूरी तय की।

End of Feed