स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली को अग्रेसिव क्रिकेट खेलते हुए देखा जाता रहा है, लेकिन जब भी मौका मिलता है वह मस्ती मजाक करने से भी नहीं चूकते। साथ ही युवा और साथी क्रिकेटरों के साथ बड़े भाई की भूमिका भी निभाते हैं। दूसरे वनडे मैच के दौरान भी उनका बड़े भाई वाला अवतार देखने को मिला।
विराट कोहली ने केएल राहुल को किया तैयार। फोटो- स्क्रीन ग्रैब
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच वेलिंग्टन के हेनरी क्रिकेट स्टेडियम पर है। बारिश के चलते एक घंटे बाद टॉस हुआ। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच के लिए मैदान पर उतरने से पहले भारतीय खेमे में बहुत प्यार सीन देखने को मिला।
विराट ने दिखाया बड़प्पन
दरअसल, टॉस के बाद भारतीय टीम तैयार हो रही थी। ऐसे में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को जर्सी पहनने में कुछ दिक्कत आई। इस पर सपोर्ट स्टाफ को कैंची से उनकी जर्सी को थोड़ा सा काटते हुए देखा गया। इसके बाद विराट कोहली ने बड़े भाई की तरह केएल राहुल को तैयार किया। उन्होंने राहुल को जर्सी पहनने में मदद की।
फैंस को आई मां की याद
इस खूबसूरत पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस देख क्रिकेट फैंस गदगद हो गए। फैंस ने कमेंट करते हुए विराट कोहली के इस गेसचर्स के लिए उनकी तारीफ की। वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। कई फैंस को उनके बचपन की याद आ गई। एक फैंस ने लिखा कि बचपन में मां जैसे स्कूल के लिए तैयार करती थी। वैसे ही विराट ने केएल राहुल को तैयार किया।
बारिश के चलते टॉस में हुई देरी
वेलिंग्टन में पिछले दो दिन से हुई बारिश के चलते दूसरा वनडे मैच एक घंटे की देरी से शुरू हुआ। लोकल समय के अनुसार, मैच शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड में दोपहर को भी बारिश हुई। इसके चलते पिच को कवर्स को ढक दिया। हवा में नमी ज्यादा ही बढ़ गई। इसके चलते वहां ठंड भी बढ़ गई। खिलाड़ी जैकेट पहनकर मैदान पर उतरे।
