IND vs AUS: खत्म हुआ किंग कोहली का टेस्ट शतक का विराट सूखा, अहमदाबाद में जड़ा 28वां सैकड़ा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 12, 2023, 12:59 PM IST

Virat Kohli 28th Test Century: विराट कोहली तीन साल लंबे अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ने में सफल हुए हैं। उन्होंने अहमदाबाद में भारतीय सरजमीं पर अपना 50वां टेस्ट खेलते हुए करियर का 28वां टेस्ट शतक पूरा किया।

अहमदाबाद: टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली और उनके प्रशंसकों का टेस्ट क्रिकेट में शतक का इंतजार रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में खत्म हो गया। विराट ने कंगारुओं के खिलाफ धैर्य और संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए गेंद में करियर का 28वां टेस्ट शतक 241 गेंद में 5 चौकों की मदद से पूरा किया। साल 2019 में इडेन गार्डन्स में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए डे-नाइट टेस्ट में विराट कोहली ने अपना 27वां टेस्ट शतक जड़ा था। ऐसे में 28वें टेस्ट शतक के लिए उन्हें सवा तीन साल से ज्यादा इंतजार करना पड़ा।

Virat-kohli

विराट कोहली

हवा में और कवर ड्राइव लगाए बगैर जड़ा सैकड़ा

अहमदाबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में बनाए 480 रन के जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की। 187 के स्कोर पर विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे और अच्छी शुरआत का फायदा उठाते हुए तीसरे दिन मौजूदा सीरीज में अपना पहला अर्धशतक पूरा कर लिया। विराट ने अपनी इस पारी के दौरान कड़ा अनुशासन दिखाया और ऑफ साइड में एक भी ड्राइव शॉट खेले बगैर अपने शतकों का सूखा पूरा खत्म कर लिया। उन्होंने इस पारी में ज्यादा रन भागकर बनाए।

End of Feed