विराट कोहली ने महान फुटबॉलर व दोस्त हैरी केन को बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीतने पर बधाई दी

Virat Kohli Congratulate Harry Kane: इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन इंग्लैंड के इतिहास में 25 साल बाद ऐसे इंग्लिश फुटबॉल बने जिसने बैलन डी'ओर खिताब जीता, जो साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर को दिया जाता है। इस मौके पर उनके दोस्त व टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने भी उनको बधाई दी।

इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के महान फुटबॉलर हैरी केन ने अपने क्लब के साथ एक शानदार सीजन बिताने के बाद 2026 का 'मेन्स बैलन डी'ओर' (Men's Ballon d'Or) खिताब जीता। उन्होंने इस खिताब को जीतने को एक अविश्वसनीय और कभी न भूलने वाला अनुभव बताया। वहीं, भारत से उनके लिए एक खास शुभकामना भी आई है। ये बधाई किसी और ने नहीं, बल्कि केन के दोस्त और टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने दी है।

Virat Kohli Congratulates Harry Kane On Winning Ballon D'or Award

विराट कोहली ने हैरी केन को बधाई दी (Instagram/HarryKane/X/Ballon d'Or)

विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में केन की इस उपलब्धि पर लिखा, "हैरी मेरे दोस्त, तुम इस अवॉर्ड के पूरी तरह हकदार हो। इतने सालों तक टॉप लेवल पर फुटबॉल खेलते हुए तुमने जिस तरह का धैर्य, कड़ी मेहनत और ईमानदारी दिखाई है, वह काबिले तारीफ है। तुम्हारे लिए बहुत खुशी है। भगवान तुम्हें और तुम्हारे परिवार को आशीर्वाद दें। उन्हें तुम पर जरूर बहुत गर्व होगा, और तुम्हें भी अपने इस सफर पर गर्व होगा। मेरी शुभकामनाएं हमेशा तुम्हारे साथ हैं। बधाई हो!"

End of Feed