विराट कोहली के लिए वरदान साबित हो सकता है टी20 वर्ल्‍ड कप, तोड़ सकते हैं ये 3 बड़े रिकॉर्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 10:41 PM IST

Virat Kohli can break 3 records in T20 World Cup: भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान विराट कोहली के पास आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप में तीन बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका है। कोहली ने हाल ही में संपन्‍न एशिया कप में फॉर्म हासिल किया और अब उनसे टीम को बेहतरीन प्रदर्शन की उम्‍मीद है। जानिए कोहली कौन से तीन रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्‍ट्रेलिया की मेजबानी में खेला जाएगा टी20 वर्ल्‍ड कप
  • विराट कोहली के पास टी20 वर्ल्‍ड कप में तीन रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
  • भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान के खिलाफ खेलेगी

नई दिल्‍ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान विराट कोहली अपनी फॉर्म में लौट चुके हैं और आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप में उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्‍मीद है। कोहली ने नवंबर 2019 से शतक नहीं जमाया था और उनका खराब फॉर्म चर्चा का बड़ा विषय बन चुका था। हालांकि, एशिया कप में शानदार फॉर्म में लौटकर कोहली ने अपने आलोचकों के मुंह पर ताला लगाया। उन्‍होंने अफगानिस्‍तान के खिलाफ अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक भी जमाया। इसके बाद कोहली ने ऑस्‍ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी दमदार प्रदर्शन किया। कोहली के पास आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप में तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका है। चलिए आपको बताते हैं:

विराट कोहली

विराट कोहली

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज

विराट कोहली इस समय टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्‍थान पर काबिज हैं। उन्‍होंने 109 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 3712 रन बनाए हैं। इस लिस्‍ट में टॉप पर भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा काबिज हैं, जिन्‍होंने 142 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 3737 रन बनाए हैं। कोहली के पास आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप में अपने कप्‍तान को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका रहेगा। न्‍यूजीलैंड के अनुभवी ओपनर मार्टिन गप्टिल 121 मैचों में 3497 रन के साथ इस लिस्‍ट में तीसरे स्‍थान पर हैं।

End of Feed