Virat Kohli, Most Catches in ODIs: विराट कोहली ने तोड़ा मोहम्मद अजहरुद्दीन का 25 साल पुराना रिकॉर्ड, बने इस मामले में सिरमौर

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के महामुकाबले के दौरान बगैर बल्ले के मोहम्मद अजहरुद्दीन का 25 साल पुराना भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।

दुबई: फॉर्म से जूझ रहे टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के महामुकाबले के दौरान बगैर बल्ले के मोहम्मद अहजरुद्दीन का 25 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। विराट कोहली ने कुलदीप यादव की गेंद पर नसीम शाह का कैच लपका। इसके साथ ही विराट कोहली वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे सफल फील्डर बन गए। उनका नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले भारतीय फील्डर के रूप में दर्ज हो गया है। विराट कोहली ने करियर के 299वें मैच में ये उपलब्धि दर्ज हुई। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 2 कैच लिए और उनके खाते में अब 158 कैच दर्ज हो गए हैं।

Virat Kohli

विराट कोहली

बांग्लादेश के खिलाफ की अजहर के रिकॉर्ड की बराबरी

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली वनडे में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में अजहर के साथ बराबरी पर थे। दोनों के खाते में 156-156 कैच दर्ज थे। बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मुकाबले में अजहरुद्दीन की बराबरी पर पहुंचे थे। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ एक कैच लेकर विराट ने 25 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

End of Feed