Virat Kohli ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाले बन गए पहले भारतीय

Virat Kohli creates history: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने एक बार फिर से इंडियन प्रीमियर लीग में इतिहास रच दिया है। कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर से ऑरेंज कैप हासिल की है। वे आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

Virat Kohli creates history: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम शानदार वापसी के बाद एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स से हार गई। टीम का प्रदर्शन भले ही कुछ खास नहीं रहा हो लेकिन चेज मास्टर विराट कोहली ने अपने बल्लेबाजी से सभी को इंप्रेस कर दिया। कोहली पूरे सीजन छाए रहे और उन्होंने एक बार फिर से ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया।

Virat Kohli ipl 2024

विराट कोहली (फोटो- BCCI/IPL)

कोहली ने 15 मैचों में एक शतक और पांच अर्द्धशतक सहित 741 रनों के साथ टूर्नामेंट का समापन किया और ऑरेंज कैप हासिल की। इस प्रकार कोहली दो बार ऑरेंज कैप हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गए। वह टूर्नामेंट के अब तक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज थे क्योंकि कोहली के बाद दूसरे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ थे जिन्होंने 583 रन बनाए। हालांकि उनकी टीम कुछ कमाल नहीं कर पाई और प्लेऑफ में भी नहीं पहुंची।

End of Feed