Virat Kohli Century of half centuries: विराट कोहली ने रचा टी20 में नया इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय

विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के 28वें मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टी20 क्रिकेट में वो मुकाम हासिल कर लिया जो उनसे पहले और कोई भारतीय नहीं कर पाया।

Virat kohli 100 Fifties in T20s: विराट कोहली ने आईपीएल में रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में खेले गए मुकाबले में जीत के लिए 174 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 39 गेंद में अपना अर्धशतक 3 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। इस पारी में पचासा पूरा करते ही विराट कोहली टी20 फॉर्मेट में अर्धशतकों का शतक पूरा करने वाले पहले भारतीय भी बन गए। विराट कोहली 45 गेंद में 62 रन बनाकर नाबाद रहे।

Virat Kohli

विराट कोहली (साभार IPL/BCCI)

टी20 में 100 अर्धशतक जड़ने वाले पहला भारतीय

विराट कोहली ने करियर के 405वें टी20 मुकाबले की 388वीं पारी में 100वां अर्धशतक जड़ा और डेविड वॉर्नर के साथ हाफ सेंचुरी की सेंचुरी जड़ने वाले खिलाड़ियों के स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली। विराट से पहले ये कारनामा ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने किया था। विराट के खाते में 100 अर्धशतक के साथ 9 शतक भी दर्ज हैं। वॉर्नर ने 400 मैच की 399 पारियों में 108 अर्धशतक जड़े हैं। उनके खाते में टी20 में 8 शतक भी दर्ज हैं। वॉर्नर और विराट के बाद सबसे ज्यादा टी20 अर्धशतक जड़ने वाले प्लेयर्स की सूची में तीसरे स्थान पर बाबर आजम हैं। उन्होंने अबतक 90 अर्धशतक टी20 फॉर्मेट में जड़े हैं।

End of Feed