विराट, रोहित और अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट से हाल ही में लिया संन्यास, जानें किसकी उम्र ज्यादा

Virat Kohli Age: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। कोहली के रिटायरमेंट के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट का सैलाब लग गया है और जहां उनके रिटायरमेंट को सुनकर हर कोई हैरान है वहीं उनकी उम्र की भी चर्चा हो रही है।

Virat Kohli Age: भारत के महानतम क्रिकेटरों में से एक विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। उनका यह फैसला रोहित शर्मा के संन्यास के कुछ समय बाद आया है, जो भारतीय क्रिकेट के एक युग का अंत है। कोहली का टेस्ट करियर 14 साल तक चला, इस दौरान उन्होंने 123 मैच खेले और 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए, जिसमें 30 शतक शामिल हैं। 2014 से 2022 तक कप्तान के रूप में, उन्होंने भारत को 68 टेस्ट मैचों में 40 जीत दिलाई, जिससे वह देश के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बन गए। कोहली और रोहित से पहले रविचंद्रन अश्विन ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। आइए जानते हैं कि तीनों में से किसने सबसे ज्यादा उम्र में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा है।

virat kohli retirement ap

विराट कोहली (फोटो- AP)

कोहली के नेतृत्व ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें 2021 और 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना भी शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली ने BCCI को इंग्लैंड में 20 जून से शुरू होने वाली आगामी पांच मैचों की श्रृंखला से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अपने फैसले के बारे में सूचित किया था, जहां उन्हें टीम में शामिल किए जाने की संभावना थी।

End of Feed