विजय दहिया ने की मुशीर की जमकर तारीफ, बताया-कौन सी खूबी बनाती है उन्हें सबसे अलग

टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया ने दलीप टॉफी में शानदार शतकीय पारी खेलने वाले 19 वर्षीय मुशीर खान की जमकर तारीफ करते हुए बताया है कि कौन सी बात उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुशीर खान ने दलीप ट्रॉफी डेब्यू में जड़ा शानदार शतक
  • मुश्किल से अपनी टीम को उबारते हुए खेली 181 रन की पारी
  • विजय दहिया ने कहा उनका टेंप्रामेंट बनाता है उन्हें सबसे अलग

नई दिल्ली: भारत के पूर्व विकेटकीपर विजय दहिया ने मुशीर खान की ‘मजबूत मानसिकता’ की सराहना करते हुए कहा कि यदि यह युवा बल्लेबाज अगर निरंतरता बनाये रखता है तो वह भविष्य में भारतीय टीम के लिए अहम साबित हो सकता है। मुशीर ने शुक्रवार को बेंगलुरु में चल रहे दलीप ट्रॉफी में भारत ए के खिलाफ भारत बी के लिए 181 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया।

Musheer Khan

मुशीर खान

मुशीर की मानसिकता बनाती है उन्हें सबसे अलग

उनकी पारी से भारत बी को सात विकेट पर 94 रन के स्कोर से वापसी करने और पहली पारी में 321 रन बनाने में मदद की। दहिया ने पीटीआई वीडियो से कहा,'मुशीर को उनकी मानसिकता सबसे अलग बनाती है क्योंकि वह मजबूत मानसिकता वाला खिलाड़ी है। मैं भविष्यवाणी नहीं कर सकता, लेकिन अगर वह लगातार रन बनाता रहा तो वह भारतीय टीम के लिए बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है।'

End of Feed