विदर्भ बना घरेलू वनडे क्रिकेट का नया शहंशाह, विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में सौराष्ट्र को पटखनी देकर रचा इतिहास

सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अथर्व तायडे के शतक और यश राठौड़ के अर्धशतक की मदद से 8 विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाए थे। जीत के लिए सौराष्ट्र को 318 रन की जरूरत थी, लेकिन टीम 48.5 ओवर में 279 पर सिमट गई।

बेंगलुरु, आईएएनएस। विदर्भ की टीम विजय हजारे ट्रॉफी की नई चैंपियन बन गई है। विदर्भ ने पहली बार ये टूर्नामेंट जीता है। रविवार को बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में खेले गए फाइनल मुकाबले में विदर्भ ने सौराष्ट्र को 38 रन से हराया। जीत के लिए सौराष्ट्र को 318 रन की जरूरत थी, लेकिन टीम 48.5 ओवर में 279 पर सिमट गई।

Vidarbha

विदर्भ ने जीता विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब

सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अथर्व तायडे के शतक और यश राठौड़ के अर्धशतक की मदद से 8 विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाए थे। पारी की शुरुआत करने आए अथर्व तायडे ने 118 गेंद पर 3 छक्के और 15 चौकों की मदद से 128 रन की पारी खेली थी।

End of Feed