धोनी से मिलने जब CSK की बस के पीछे भागा था यह चैंपियन गेंदबाज

टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने चेन्नई सुपर किंग्स और एमएस धोनी से जुड़ा एक किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया कि कैसे एक वक्त वह धोनी को गेंदबाजी करने के लिए टीम बस के पीछे भाग पड़े थे।

टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने आईपीएल से जुड़ा एक किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया है कि कैसे धोनी को गेंदबाजी करने के लिए वह एक बार चेन्नई सुपर किंग्स की बस के पीछे भागे थे। वरुण ने ये किस्सा ब्रेकफास्ट विथ चैंपियंस के एक एपिसोड में सुनाया है। वरुण चक्रवर्ती ने कहा “जहां CSK की टीम रुकी थी वहां और चेपॉक स्टेडियम के बीच मेरा घर था। कई बार मैंने सीएसके की बस का पीछा भी किया था। हालांकि, बाद में मैनें एमएस धोनी को नेट्स में गेंदबाजी भी की। यह एक शानदार अनुभव था। कुछ मौकों पर मैं तो कुछ में वह मुझ पर हावी रहे।”

Varun Chakravarthy

वरुण चक्रवर्ती (साभार-X)

शाहरुख खान का खास संदेश

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलने वाले वरुण चक्रवर्ती ने शाहरुख खान का एक किस्सा भी सुनाया जब टीम की गेंदबाजी खराब रही थी। उन्होंने कहा, “उस साल जब हम (आईपीएल) जीते थे। हमने पंजाब के खिलाफ 261 रन लुटाए थे। हम सोच रहे थे कि आखिर यह कैसे हुआ, हमारी गेंदबाज़ी काफी मजबूत थी। उस रात शाहरुख के मैनेजर ने मुझे मैसेज किया। वह मुझसे बात करना चाहते थे।

End of Feed