IND U19 vs AUS U19: वैभव सूर्यवंशी ने खेली विस्फोटक पारी, भारतीय टीम ने यूथ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा

IND U19 vs AUS U19 Highlights: भारत अंडर-19 टीम ने दो मैचों की श्रृंखला के पहले युवा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को पारी और 58 रन से हराकर इस दौरे पर अपना दबदबा कायम रखा।ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मैच के चौथे दिन बृहस्पतिवार को यहां अपनी दूसरी पारी आठ रन पर एक विकेट से आगे से शुरू की। पूरी टीम 49.3 ओवर में सिर्फ 127 रन पर सिमट गई।

IND U19 vs AUS U19 Highlights: भारत की अंडर-19 टीम ने युवा टेस्ट श्रृंखला का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को पहले टेस्ट में पारी और 58 रनों से शिकस्त दी। मेहमान टीम ने बल्ले और गेंद, दोनों विभागों में दबदबा बनाया। वैभव सुर्यवंशी की तूफानी शतकीय पारी, वेदांत त्रिवेदी की धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी और दीपेश देवेंद्रन की घातक गेंदबाजी इस मुकाबले की खासियत रही।

Vaibhav Suryavanshi BCCI

वैभव सूर्यवंशी (फोटो- BCCI)

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी ढही, दीपेश का कहर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम 243 रन पर सिमट गई। स्टीवन होगन ने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए 246 गेंदों पर 92 रन बनाए और टीम को संभालने की कोशिश की। उनके साथ जेड हॉलिक (38) और कप्तान विल मलाज्ज़ुक (21) ने कुछ योगदान दिया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा।तमिलनाडु के तेज गेंदबाज दीपेश देवेंद्रन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5/45 के आंकड़े दर्ज किए, जबकि किशन कुमार ने 3/48 लेकर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।

End of Feed