IND vs NZ: खुल सकता है वैभव सूर्यवंशी के लिए दरवाजा, दूसरे टी20 मैच से बाहर हुआ दिग्गज बल्लेबाज

Ishan Kishan Injured: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में होने वाले सीरीज के दूसरे टी20 मैच में भारत की प्लेइंग-11 में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है। दरअसल, बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि ईशान किशन चोटिल होने के कारण दूसरे टी20 मैच से बाहर रहेंगे।

IND vs NZ T20I Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ग्रोइन (जांघ के ऊपरी हिस्से) में चोट के कारण दूसरे टी20 मैच से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दे दी है। इससे पहले, भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया था कि इसी चोट की वजह से ईशान के बल्लेबाजी क्रम (बैटिंग ऑर्डर) में बदलाव किया गया था। कोटक ने कहा था कि अगर ईशान नहीं खेल पाते हैं, तो उनकी जगह प्लेइंग-11 (India Playing-11) में युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के शामिल होने की सबसे ज्यादा संभावना है।

Vaibhav Suryavanshi Might Replace Ishan Kishan In India Playing 11 In 2nd T20I vs NZ

ईशान किशन हुए चोटिल, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

ईशान किशन के चोटिल होकर बाहर होने की स्थिति में अब अगले मैच से पहले भारत को अपनी टीम चुनने को लेकर बड़ा फैसला लेना होगा। टीम का फाइनल कॉम्बिनेशन क्या होगा ये टीम प्रबंधन पर निर्भर करेगा।

End of Feed